M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुलिस चौकी के पास कापी लेने जा रहे व्यक्ति पर युवक ने चलाई गोली

  • आरोपी सदर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने का बना रहा था दवाब
  • गोली की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े लोग, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार
  • हापुड़।
    सदर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे को वापस नहीं लेने पर एक युवक ने एसएसवी पुलिस चौकी के पास पीड़ित पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली पीड़ित को लगी नहीं और वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    मोहल्ला अर्जुन नगर गली नंबर-16 में रविंद्र कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने छोटे पुत्र मोहित के साले देहात थाना क्षेत्र की जरौठी रोड स्थित गीता कालोनी में रहने वाले वरूण कौशिक व उसके परिवार पर कुछ दिनों पहले ही विभिन्न धाराओं में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वरूण कौशिक इस मुकदमे को वापस लेने का दवाब बना रहा था। सोमवार शाम को वह एसएसवी पुलिस चौकी के सामने स्थित एक बुक डिपो से कापी लेने के लिए आए थे। इस बुक डिपो के पीछे खाली पड़े प्लाट में वरूण कौशिक मिल गया और उसने फिर से मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। जब पीड़ित ने मुकदमा वापस लेने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

किसी प्रकार वह गोली लगने से बचे और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किसी प्रकार पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली आए और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। एसएचओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी वरूण कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page