M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दादा के नाम पर फर्जी वसीयत तैयार कर हड़पने के प्रयास का आरोप , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

जिला गाजियाबाद शास्त्रीनगर निवासी अनिल बंसल ने परिवार के कुछ लोगों पर उनकी फ्रीगंज रोड स्थित संपत्ति को उनके दादा के नाम पर फर्जी वसीयत तैयार कर हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से की, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अनिल बंसल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह जिला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में रह रहे हैं। उनकी फ्रीगंज रोड पर संपत्ति है। वह निरंतर यहां आते-जाते रहते हैं। आरोप है कि उनके परिवार के विनय बंसल निवासी ज्ञानलोक, प्रियांक बंसल, प्रशांत बंसल निवासी फ्रीगंज रोड ने नवनीत आर्य निवासी गाजियाबाद के साथ षड़यंत्र रचकर उनके
दादा के नाम से फर्जी वसीयत तैयार कर ली। अब उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने मृतकों के फर्जी हस्ताक्षर भी किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति का बंटवारा वर्ष 1983 में न्यायालय के माध्यम से हो समय किसी वसीयत का
जिक्र नहीं किया था। आरोपी नवनीत ने सिविल जज प्रथम न्यायालय में एक वाद उनके खिलाफ भी दायर कर रखा है। वह भी विवश होकर न्यायालय की शरण में पहुंचे।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विनय बंसल, प्रियांक बंसल, प्रशांत बंसल व नवनीत आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page