दहेज में वैगनआर कार तथा 2 लाख रूपये ना देने पर विवाहता की गला दबाकर हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज

दहेज में वैगनआर कार तथा 2 लाख रूपये ना देने पर विवाहता की गला दबाकर हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने सुसरालियों पर दहेज में दो लाख रुपए व वैगनआर कार ना देने पर
चुन्नी से गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी पीड़िता गुलशाना ने बताया कि उसकी शादी 18 अक्टूबर 2023 को खुशनसीब प के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ को थी। शादी में मेरे पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। मेरो शादी में मेरे पिता ने 5 लाख रूपये कार के नकद दिये थे, तथा लगभग 20 लाख रूपये का दान दहेज दिया था। दहेज में दिये गये दान दहेज से नेरी सचुचल के लोग मेरा पति खुशनसीब, ससुर जहीर हसन, सास नन्हीं, नन्द रिहाना, देवर इनरान जेठ जावेद ने शादी के एक माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज में वैगनआर कार तथा 2 लाख रूपये नकद की मांग करने लगें। मांग पूरी न होने पर इन लोगों गत 10 मई को मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे गले में दुपटटा डालकर मुझे जान से मारना चाहा। लेकिन मैं किसी तरह बच सकी। वहीं पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के विरोध में उसके परिजनों ने हंगामा किया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












