M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज पूरा न मिलने से नाराज पति ने पत्नी व साली को पीटा

हापुड़। दहेज की मांग को लेकर व्यक्ति ने पत्नी और साली के साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार बैंक कालोनी निवासी मनीषा की शादी जिला अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नवादा निवासी ललित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने पीडि़ता का शोषण करना शुरू कर दिया। जिसके कारण वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल आकर रहने लगी।

आरोप है कि कुछ दिन पहले जागरण की बात करते हुए सास-ससुर ने उसको ससुराल बुलाया। एक नवम्बर को पति ने पीडि़ता को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पर पीडि़ता की बहन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। पीडि़ता ने एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन से शिकायत की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि एडीएम के आदेश पर महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page