ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सर्राफ सहित परिजनों पर दर्ज हुई एफआईआर,तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में सुभाष गेट पर स्थित सर्राफा व्यापारी संजीव सिंघल की पुत्रवधू की दहेज उत्पीड़न करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगला तासी निवासी जयभगवान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अपनी बेटी निशा की शादी मई 2019 में सर्राफा व्यापारी संजीव सिंघल के बेटे शुभम सिंघल से की थी। पीडि़त ने बताया कि हैसियत के अनुसार शादी में घरेलू सामान समेत 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। कई बार मारपीट करने का भी मामला सामने आया, लेकिन समझा बुझाकर बेटी को ससुराल में रहने के लिए कहा जाता रहा। पीडि़त पिता का आरोप है कि शनिवार की शाम सात बजे बेटी की ससुराल से फोन आया और बेटी की मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और करीब दस बजे मायके पक्ष के लोग सर्राफा व्यापारी संजीव सिंघल के घर पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आरोपी शुभम, संजीव सिंघल, ईना समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले मृतका ने एक बेटे को जन्म दिया था, जो दिव्यांग है।
फोरंेसिक टीम से मामले की जांच कराई गई है। तहरीर पर मृतका के पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि शुभम सिंघल , संजीव सिंघल, संजीव सिंघल ईना सिंघल पत्नी संजीव सिंघल निवासी सुभाष गेट, गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page