M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ईद- उल- फितर की नमाज़ ईदगाह में होगी सुबह 7:45 बजे अदा

हापुड़। ईद- उल- फितर की नमाज़ ईदगाह में सुबह 7:45 बजे अदा होगी। बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाती है।
हापुड़ नायब शहर काजी मौलाना असअद कासमी ने बताया औकात नमाजे ईद उल फितर हापुड़ शहर में ईदगाह में सुबह 07: 45 बजें होंगी। जामा मस्जिद 8:00 बजे, मक्का मस्जिद (बुलंदशहर रोड) 8:15 बजे, मस्जिद मदरसा सादात (मरकज मस्जिद) 7:00 बजे, मस्जिद मदरसा रहमानिया( पुराना बाजार )7:30 बजे, मस्जिद मुगीसा (ईदगाह रोड़) 8:00 बजे, मस्जिद फिरदौस (ईदगाह रोड) 8:00 बजे, मस्जिद शाने मुहम्मदी (ईदगाह रोड़) 8:00 बजे, मस्जिद गुलजारे इब्राहिम (मजीदपुरा) 7:15 बजे, मस्जिद आयशा (मजीदपुरा) 7:30 बजे, मस्जिद सराय बशारत अली ( तहसील चौराहा) 7:30 बजे, मस्जिद रशीदिया ( गांधी विहार, स्टेशन) 7:15 बजे, मस्जिद हमजा ( गढ़ गेट) 7:30 बजे, मस्जिद उस्माने गनी ( सिकंदर गेट )7:30 बजे, बड़ी मस्जिद (चमरी दिल्ली रोड) 7:30 बजे अदा की जाएगी। नायब शहर काजी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग समय के अनुसार नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा हो , रोड पर नमाज अदा ना हो। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मस्जिदों में ईद की नमाज अदा होगी। सड़कों पर कोई नमाज़ अदा ना करें। इसका भी एहतियातन लिहाज रखा जाए। वही ईद कमेटी के सेक्रेटरी नजमुद्दीन हमारी ने बताया ईद उल फितर नमाज सुबह 7:45 बजे ईदगाह के अंदर होगी। ईदगाह में नमाज पढ़ने आए लोगों से अपील है कि वाहनों का कम प्रयोग करें। वहीं प्रशासन से अपील की है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर 21अप्रैल दिन शुक्रवार शाम में चांद नजर आता है तो शनिवार को ईद उल फितर की नमाज़ ईदगाह में होंगी। अगर शुक्रवार को चांद नजर नहीं आता है तो रविवार को ईद की नमाज ईदगाह में होगी। इस अवसर पर मौलाना असअद कासमी ( नायब शहर काजी ईदगाह), डा, नजमुद्दीन हवारी ( सेक्रेटरी ईदगाह कमेटी) मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page