दहेज की मांग पूरी ना होनें पर महिला की फांसी लगाकर हत्या का प्रयास


हापुड़़।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। निकाह में उसके मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। लेकिन दिए गए दान दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। आए दिन वह लोग उसको अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि दस दिन पूर्व उसके पति सहित पांच लोगों ने उसको मारपीट कर गल्ले में फंदा लगा दिया। पीड़िता ने जेसे तैसे कर अपना बचाव किया तो आरोपितों ने उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version