दर्दनाक हादसा: बुलन्दशहर रोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाईक में मारी टक्कर, हापुड़ निवासी चार बच्चों सहित बाइकसवार व्यक्ति की मौत , स्विमिंग पुल से नहाकर वापस लौट रहे थे घर

दर्दनाक हादसा: बुलन्दशहर रोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाईक में मारी टक्कर, चार बच्चों सहित बाइकसवार व्यक्ति की मौत , स्विमिंग पुल से नहाकर वापस लौट रहे थे घर
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बुधवार देर रात एक फार्म हाउस से स्विमिंग पूल से नहाकर परिवार के बच्चों को लेकर वापस घर लौट रहे युवक की बाईक को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार युवक सहित पांच बच्चोंं की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला रफीकनगर निवासी दानिश (40) अपने दो बच्चों मात्रा(11) व मायरा(10) व भाई सरताज के बच्चों समर (8), मिहिम (10) को बाईक से लेकर हाफिजपुर क्षेत्र में अपने परिचित के फार्म हाउस पर स्विमिंग पूल में नहाने गया था।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि बुधवार देर रात लौटते समय बुलन्दशहर रोड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिनीलैंड स्कूल के बाहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार सभी पांचों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पीएम को भेज कैंटर को पकड़ लिया, परन्तु चालक फरार हो गया।
हापुड़












