HapurNewsUttar Pradesh
खेत में काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के डूहरी गांव में खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से कामगार की मौत हो गई। वह ट्रांसफार्मर के नजदीक पानी लगाने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बुलंदशहर के कनपुर गांव का सुभाष डूहरी गांव में रवि के खेत पर काम करता था। सोमवार को वह खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास पहुंचते ही उसे करंट लग गया और वह गिर पड़ा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से कामगार की मौत हुई है। जांच की जा रही है।












