इंस्टाग्राम पर पोती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किया रूप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग युवती से इंस्टाग्राम पर एक युवक ने दोस्ती की और शादी का झांसा देकर रेप किया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग ने बताया कि
उसकी नाबालिग पोती से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया।
इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने पिता के सहयोग से किशोरी का अपहरण कर लिया तथा कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया। किसी तरह किशोरी वहां से मुक्त होकर घर पहुंची तथा परिजनों को आपवीति बताई।
थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












