त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिठाई विक्रेताओं के मारे छापे, सैंपल भरे

हापुड़।
रक्षा बंधन त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर मिठाईयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है।
सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि पिलखुवा और धौलाना कस्बों में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जिसमें जय भगवान स्वीट पिलखुवा से बर्फी का नमूना, दिनेश कुमार चंडी मंदिर रोड पिलखुवा से रसगुल्ला और घेवर का नमूना लिया। इसके अलावा प्रवेश किराना स्टोर पिलखुवा से नूडल, बेसन और कुकिंग लाइट फैट के नमूने, विजय किराना स्टोर धौलाना से सरसों तेल और बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने पर पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य अधिकारी सोवेंद्र सिंह, आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, सहरिश सादात शामिल थे।












