तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर व कंडेक्टर

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। जिससे ट्रक सवार
ड्राइवर व कंडेक्टर बाल बाल बच गए।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में बुधवार देर शाम मेरठ से हाथरस की ओर जा रहा
एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से चालक और उसके साथी को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रक की तेज गति और संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। ट्रक को तालाब से बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता से बाहर निकाला है।












