तेज रफ्तार कैंटर रेलिंग से टकराया , चालक घायल

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में  तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर एक कैंटर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हरियाणा  से  रुद्रपुर परचून का सामान लेकर जा रहा एक कैंटर   बाबूगढ़ क्षेत्र में नए हाईवे पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर चालक शमशाद घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version