अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एनसीआर से चोरी सात बाईकें व अन्य सामान बरामद

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एनसीआर से चोरी सात बाईकें व अन्य सामान बरामद
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है तथा उनकी निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई सात बाईकें व 3 फर्जी नम्बर प्लेट , तंमचें बरामद किए।
जानकारी के अनुसार देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान गौंदी सलाई कट के पास बाईक सवार तीन वाहन चोरों मेरठ निवासी
दानिश उर्फ समीर, हाफिजपुर निवासी अजय उर्फ बब्बू व मसूरी निवासी सद्दाम को गिरफ्तार कर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई सात बाईकें व तीन फर्जी नम्बर प्लेट व तंमचा बरामद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब पांच दर्जन केस दर्ज हैं।












