News
तीन बच्चों का पिता नाबालिग को भगा ले गया, एफआईआर दर्ज
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/nabalig-kidnap_160775659048490714380725723-300x220.webp?resize=300%2C220&ssl=1)
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी व तीन बच्चों के पिता पर उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जो तीन बच्चों का पिता है, उसकी 16 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था। उसने आरोपी को कई बार समझाया, लेकिन आरोपी ने उसकी बेटी को भगा कर ले जाने की धमकी दी। एक माह पहले देर रात आरोपी बहका-फुसला कर उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। वहीं आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E28864354038431038513-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24565902373605375339-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25827128501215321221-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E27727552444876589194-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)