M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

तीन दिन से जलभराव से क्षुब्ध महिलाओं ने डंडे लेकर लगाया जाम , नगर पालिका के विरुद्ध किया प्रदर्शन

हापुड़। नगर के गिरधारी नगर मौहल्लें में तीन दिन से जलभराव होनें से क्षुब्ध महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लम्बी लम्बी लाईनें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। जिस पर जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर मोहल्ले में जलभराव, गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं से लोग परेशान है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार को समस्या से गुस्साए महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।

उन्होंने आरोप है कि मोहल्लेवासियों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बिना बारिश के ही क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इलाका पानी में डूबा रहता है। हैंडपंप भी नाले में समा चुका है। मूलभूत सुविधाओं से दूर इस मोहल्ले में प्रतिदिन कूड़ा ही नहीं उठता।

स्थानीय लोगों
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या के लिए अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई को तैयार नहीं है।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लाठी-डंडे लेकर सड़क पर अवरोधक लगा दिए। जिससे दोनों और सड़क पर ट्रैफिक रुक गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारियों के बीच लोगों की नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका के अफसरों ने महिलाओं को आश्वासन दिया। जल्द जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page