तालाब में डूबे बच्चें का शव बरामद , मचा हड़कंप दोस्तों के साथ नहाने गया था शुक्रवार को

तालाब में डूबे बच्चें का शव बरामद , मचा हड़कंप दोस्तों के साथ नहाने गया था,
हापुड़ । थाना देहात क्षेत्र के सलाई गांव में शुक्रवार को बारिश के बीच नहाने गए 9 वर्षीय आरिब की तालाब में डूबने के बाद आज शव बरामद हुआ। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, सलाई गांव निवासी नौसेर का बेटा आरिब दोपहर को तेज बारिश के बीच अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित पीर वाले तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान मस्ती करते-करते वह गहरे पानी में चला गया। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गया था।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि आज सुबह तालाब से बच्चे का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आरिब की मां की हालत बेहद खराब है, वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिजन उन्हें संभालने में लगे हैं। गांव में मातम का माहौल है।












