करवा चौथ पर्व पर चढ़ा आधुनिकता का रंग, अब पत्नि की दीर्घायु के लिए पति भी रखने लगे है,व्रत

हापुड़।
हाईटेक युग में करवाचौथ पर्व भी आधुनिक होता जा रहा है। जिस कारण इस पर्व पर आधुनिकता का रंग चढ़ता जा रहा है। कपड़ों,जेवरों,और पूजा के थालों के साथ साथ राजसी ठाठ बाट और बाजार वाद की झलक साफ दिखाई देती है। पति पत्नी के निश्चल प्रेम,आस्था,विश्वास का पर्व तथा सात फेरों के सातों वचन निभाने का पर्व माना जाता है। वही इस पर्व पर कुंवारी लड़कियां भी व्रत का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।
जनपद के शहरी व ग्रामीण अंचल में महिलाएं करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्घा एवं उत्साह के साथ रखती है। पति की दीर्घायु एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करती है। इन दिन उपवास रखकर महिलाएं रात में चन्द्रमा को अध्र्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। लेकिन करवा चौथ व्रत इस आधुनिकता का रंग चढ़ता जा रहा है। इस पर्व भी गेट टू गेदर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाने लगा है। जिससे करवा चौथ पर्व में बाजार वाद की झलक साफ दिखाई देने लगी है।
——————–
सजना है मुझे सजना के लिए
-करवा चौथ पर्व के लिए ही सैलून से ऐसी थेरपी ली जा रही है। जो कि शादियों के समय ली जाती है। महिलाएं करवा चौथ के लिए हेयर कटिंग,फेशियल,के लिए ब्यूटी पार्लर जा रही है। जहां वह हेयर केयर ट्रीट मेंट,स्मूथनिंग जैसी सर्विस भी ले रही है।
—————
स्टायलिश हुई छलनियां,थाली व करवे
-महिलाओं का कहना है कि कुछ वर्ष पहले महिलाएं छलनी में चांद को देखती थी। लेकिन पर्व के आधुनिकरण होने के साथ साथ बाजार में डिजाइनिंग छलनियों,करवे व थालियों का ट्रेड बहुत बढ़ता जा रहा है। जिनकी कीमत हजारों रुपये तक होती जा रही है।
—————
बाजारों में चमक उठी साडिय़ां व लहंगें
-आम तौर पर महिलाएं शादियों व अन्य मौकों पर भारी लहंगे पहनती है। लेकिन महिलाएं अब करवा चौथ पर्व पर भी भारी लहंगों के साथ साथ डिजाइनिंग साडिय़ों पहनती है। जिसे देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की साडिय़ोंं व लहंगों की वैरायटियां दमक उठी है।
——————
मेंहदी की जगह ले रहा टैटू
शादियों व अन्यों पर्वों के साथ करवा चौथ पर भी हाथों में महेंदी लगाने का प्रचलन चला आ रहा है। लेकिन करवा चौथ पर्व पर आधुनिकता का रंग चढऩे के कारण महिलाएं भी हाथों पर मेंहदी के स्थान पर टैटू बनवाने लगी है।
———————
कुंवारी लड़कियां में व्रत रखने का प्रचलन बढ़ा
-पुराने समय से करवा चौथ का व्रत केवल महिलाएं ही रखती आ रही है। लेकिन आज के हाईटेक युग में कुंवारी लड़कियों में इस व्रत को रखने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।
————–
महिलाएं स्वयं को संवारने के लिए कर रही प्लानिंग
-करवा चौथ व्रत पर शाम के समय स्वयं को संवारने के लिए महिलाओं ने अभी से प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। करवा चौथ पर महिलाएं साड़ी,लहंगा व सूट पहनने के साथ साथ गोल्ड व कुंदन की ज्वैलरी पहनकर स्वयं में निखार ला सकती है।
——————-
——————-
अब पतियों ने भी रखा शुरू किया व्रत
युवा पति योगेश सैनी का कहना है,कि जब पत्नी उनकी दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती है,तो वह अपनी पत्नी के लिए व्रत क्यों नहीं रख सकते है। इसलिए उन्होंने भी अपनी पत्नी की दीर्घायु के लिए पिछले कई वर्षों से करवा चौथ का व्रत रखना शुरू कर दिया है।












