मुख्यमंत्री द्वारा कार्तिक गंगा मेलें में श्रद्धालुओं का हेलीकाप्टर से फूलों से किया स्वागत

मुख्यमंत्री द्वारा कार्तिक गंगा मेलें में श्रद्धालुओं का हेलीकाप्टर से फूलों से किया स्वागत
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक गंगा मेलें में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया।
बुधवार सुबह ही लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना हेलीकॉप्टर भेजा, जहां गंगा में डुबकी लगा रहे लाखों श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान, भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जो पूरे वातावरण में महसूस किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत के लिए उन पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे भक्ति और आस्था का सुंदर वातावरण बना।
यह मेला कार्तिक मास में आयोजित होता है, जो लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।












