ATMS College of Education Menmoms
News

डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायन्स क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायन्स क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
हापुड़,
लायन्स क्लब हापुड़ द्वारा आज ‘डॉक्टर्स डे’ और सीए डे के पावन अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन आशीर्वाद नर्सिंग होम, फ्रीगंज रोड पर प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ. दुष्यंत बंसल जी के निवास स्थान पर उनके अभिनंदन एवं सम्मान से की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के अन्य प्रमुख डॉक्टर्स के क्लिनिक पर जाकर भी सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इनमें मुख्य रूप से डॉ. आर. डी. शर्मा, डॉ. डी. के. वशिष्ठ, डॉ. नवीन मित्तल, डॉ. गरिमा बाटला, डॉ. योगेन्द्र अहलावत के नाम सम्मिलित हैं।

तत्पश्चात् नगर के प्रमुख चार्टेड एकाउंटेंट को भी सम्मानित किया गया। इनमें सम्मानित हुए सदस्यों के नाम सीए प्रशांत मंगलिक, सीए अमित कृष्ण गर्ग एवं सीए प्रणव आर्य हैं।

लायन्स क्लब के अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा, “डॉक्टर्स और सीए दोनों ही हमारे समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। एक मानव जीवन की रक्षा करता है तो दूसरा आर्थिक जीवन को संतुलित रखता है। इनका सम्मान करना हमारा दायित्व ही नहीं, गर्व का विषय भी है।”
इस अवसर पर क्लब के माननीय सदस्य लायन अशोक चौकड़यात, अध्यक्ष, लायन प्रणव आर्य, सचिव, लायन अनुज जैन, कोषाध्यक्ष, लायन राकेश वर्मा, लायन संजीव गोयल, लायन अखिलेश गर्ग, लायन राजीव सिंघल, लायन आदित्य गोयल एवं लायन ध्रुव गुप्ता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

लायन्स क्लब हापुड़
PST (2025-26)


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page