डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रैफर, चेहरे को बुरी तरह नोचा

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई में ईंट भट्टा के पास खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चें पर आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव सलाई भट्टे के पास बुधवार को मंगली का डेढ़ साल के मासूम बेटा आकाश अपने घर के बाहर खेल रहे था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच लिया और उसके होंठ को भी गंभीर रूप से काट लिया।
हमले के बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चे को बचाकर कुत्ते को भगाया।
लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बच्चे के होंठ पर कई टांके लगाए और बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया है।











