ATMS College of Education Menmoms
News

डीजे कंपीटिशन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग,दो घायल

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित वैष्णो मंदिर के पास मंगलवार रात डीजे कंपीटिशन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वैष्णो मंदिर निवासी आकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई विकास डीजे बजाने का काम करता है। चार दिन पहले एक गांव में डीजे प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें एक डीजे वाला हार गया था। मंगलवार रात करीब आधा दर्जन हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए और विकास को बाहर बुलाया। जैसे ही विकास बाहर आया, हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विकास के विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। विकास के पिता रामौतार ने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में रामौतार और पड़ोस में रहने वाले सुंदर फौजी को गोली लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायलों के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने और घटना का खुलासा करने की मांग की है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पटनीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, पिलखुवा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page