fbpx
News

प्रमुख सर्राफा कारोबारी प्रकाश ख़ज़ांची का हुआ निधन, लोगों ने जताया शोक

हापुड़ ‌ । नगर के रघुवीर गंज निवासी व प्रमुख सर्राफ वेद प्रकाश ख़ज़ांची का देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन पर सर्राफा कारोबारी, समाजसेवी व व्यापारियों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के सर्राफा बाजार की पापड़ वाली गली में राघव ज्वैलर्स के मालिक वेद प्रकाश खंजाची का देर रात उनके आवास रघुवीर गंज में निधन हो गया ‌।

उनके निधन की सूचना मिलते ही आज सुबह उनके आवास रघुवीर गंज में लोगों ने पहुंच अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके पुत्र संजय ख़ज़ांची ने बताया कि बीमारी के चलते उनके पिता वेद प्रकाश खंजाची का निधन हो गया। आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा ब्रजघाट के लिए सुबह नौ बजे शुरू होगी।

Show More

5 Comments

  1. Pingback: ufabtb
  2. Pingback: home mortgage
  3. Pingback: Discover More Here

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page