ATMS College of Education Menmoms
News

जमीन खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी

जमीन खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी

हापुड़। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी रोहताश कुमार से कुछ लोगों ने दो प्लॉट का फर्जी बैनामा कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रोहताश कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर 2023 की सुबह दस बजे जगरोशनी, संजीत व रीनू निवासी मोहल्ला हर्ष विहार और रजनी निवासी मोहल्ला आंबेडकरनगर हापुड़ उनके घर आए थे। आरोपियों के बहकावे में आकर उन्होंने रूपयों की एवज में उनसे दो प्लॉट खरीद लिए।

कुछ दिनों बाद वह खरीदे गए प्लॉट पर नींव खोदने गए थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने जमीन को खसरा नंबर 506 की नहीं बल्कि 586 खसरा नंबर की उन्हें बताई और नींव खोदने से रोक दिया।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page