HapurNewsUttar Pradesh
थार की छत पर खड़े होकर तेज म्यूजिक में बनाई रील, वीडियो वायरल,पुलिस तलाश में जुटी

हापुड़।
जिलें में जान हथेली पर रखकर पर रखकर रील बनाने का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक युवक ने
थार की छत पर खड़े होकर तेज म्यूजिक में स्टंट करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिलें में हाईवे पर एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक तेज संगीत की धुन पर रील बनाते हुए दिख रहा है।
यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है।












