M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में जमकर हो रहा है अवैध खनन,33 वाहन सीज,10 लाख रुपए का वसूला जुर्माना


हापुड़।

खनन विभाग ने माह नवंबर से 12 दिसंबर तक सघन अभियान चलाकर जिले समस्त
तहसीलों में चल रहे खनन की जांच की गई।
         जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि गत अप्रैल से दिसंबर
2023 तक 149 वाहनों को अवैध परिवहन में सीज किया गया है,जिससे सरकार को
43 लाख 20 हजार राजस्व की प्राप्ति हुई है। जांच में मिट्टी, बालू व
गिट्टी ले जाते हुये अलग-अलग क्षेत्रों से डम्फरों को पकडक़र उससे खनन के
पेपर मांगे गए। पेपर नहीं डम्फरों को सम्बन्धित थानों में सीज कराया गया।
       उन्होंने बताया कि तहसील हापुड़ में चल रहे खनन को रोका गया। 11
दिसंबर की रात्रि में 03 डंपर थाना बाबूगढ़ व 02 डंपर थाना कोतवाली में
मिट्टी के डम्फरों को थानों में सीज कराया गया हैं। आगे की कार्यवाही खनन
अधिनियम के तहत की जाएगी।
   जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा नें बताया कि खनन विभाग द्वारा माह
नवम्बर  व दिसम्बर 2023 तक सघन अभियान चलाकर जनपद की समस्त तहसीलों से 33
डम्फरों को मिट्टी, गिट्टी व बालू का अवैध खनन करने पर सम्बन्धित थानों
में सीज करा दिया गया। जिनसे 10 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूल किया गया
है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page