HapurNewsUttar Pradesh
डकैती और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे जिलें के पांच बदमाशों पर डीआईजी ने घोषित किया 50-50 हजार रुपए का ईनाम

, हापुड़।
जिलें में डकैती और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पांच अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
डीआईजी ने जिलें के पांच फरार बदमाशों बुलंदशहर के खुर्जा नगर निवासी रोहित डकैती के मामले में, हापुड के गढ़मुक्तेश्वर निवासी जीशान
दहेज हत्या के मामले में, अमरोहा के सुल्तानपुर और गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर निवासी इस्तेकार उर्फ इस्तकार डकैती के मामले में वांछित हैं। हापुड़ से ही नईम , गढ़ निवासी
बल्लू पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
डीआईजी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पता बताने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा।












