हाईवे पर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, जिससे बाईकसवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गाजियाबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार बाईक हापुड़ की तरफ आ रही थी, तभी रामा हास्पिटल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। सिर और शरीर पर गहरी चोटें आईं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योदान सिंह ने बताया कि घटना में मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी सलमान (30 ) और सोनू शर्मा (38 ) की मौत हो गई।












