ट्रक ने ईको कार में मारी टक्कर, कार सवार 12 घायल

हापुड़ । धौलाना तहसील के पास एक सड़क हादसे में इको गाड़ी में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहे के सरियों भरा तेज रफ्तार अनियंत्रित तक ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक एक खाई में पलट गया।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर निवासी रोहित परिवार सपनावत मंदिर से दर्शन कर अपने गांव भोजपुर पट्टी, मोदीनगर लौट रहा था। सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बचने के लिए इको चालक ने गाड़ी को साइड में दबाने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित ने इको गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को धौलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में इको चालक रोहित, मधु , शीतल , मीता, वंदना और प्रिया , देवांश, अनिकेत , महिमा और तानावी शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।












