M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ट्रक ड्राइवर का बेटा बना फ्लाइंग ऑफिसर, परिजनों में खुशी की लहर

हापुड़।

हापुड़  के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी ट्रक ड्राइवर के पुत्र गुरशरण फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। एफ कैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। गुरशरण की उपलब्धि से परिजन समेत शहरवासी उत्साहित हैं।

    जानकारी के अनुसार पन्नापुरी निवासी सरदार रविंद्र सिंह ट्रक ड्राइविंग कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पुत्र गुरशरण ने 12वीं की परीक्षा मेरठ रोड स्थित जेडी पब्लिक इंटर कॉलेज से की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री औरबिंदो कॉलेज से स्नातक की थी। इसी दौरान उन्होंने इंडियन एयर फोर्स की एक कैट परीक्षा दी। डेढ़ साल पहले इसका परिणाम घोषित हुआ, इसके बाद पांच दिन की एसएसबी पूर्ण करने के बाद गुरशरण ट्रेनिंग पर चले गए। तेलंगाना में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अब गुरशरण फ्लाईंग ऑफिसर बन गए हैं। पास आउट सैरेमनी की मुख्य अतिथि द्रोपदी मुर्मू ने गुरशरण को विंग्स पहनाकर सम्मानित किया।

   इस उपलब्धि पर गुरशरण की माता पलविंदर कौर, बहन नवदीप कौर, भाई करणदीप सिंह समेत परिजनों में खुशी का माहौल है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page