M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

-टोल प्लाजा प्रकरण के दोषियों पर रासुका लगायी जाएं:मनवीर सिंह, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़।

जनपद के पूर्व सैनिकों ने वारंट आफिसर मनवीर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को सौंपा।

वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रपति भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर है,सैनिकों के मान व सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व है। सेना के जवान अनुशासित सिपाही होने के कारण कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेते। परंतु देश भर के टोल प्लाजा पर सैनिकों के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं किया जाता। भूनी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सैनिक के साथ किया गया व्यवहार पराकाष्ठा है। पूर्व सैनिक मांग करते हैं कि

भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के दोषियों पर रासुका लगायी जाएं,टोल प्लाजा संचालक व सुपरवाइजर की गिरफ्तारी हो,टोल कम्पनी पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना पीडि़त जवान को मिले,प्रत्येक टोल प्लाजा पर नोटिस बोर्ड लगाकर निर्देशित किया जाएं कि सैनिकों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करें,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स की छूट दी जायें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेषित की गई है।



इस अवसर पर कैप्टन राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ,हवलदार शाहिद अली जिलाध्यक्ष ए ई डी सी,प्रदेश अध्यक्ष एईडीसी वेटरन के पी सिंह,सूबेदार कंवरपाल सिंह हवलदार गजेन्द्र सिंह,हवलदार अशोक, गजबीर सिंह,वेटरन आदिल चौधरी,सूबेदार जगबीर सिंह, हवलदार रिषि पाल,सूबेदार हरेंद्र सिंह,रतनलाल,सूबेदार यतेंद्र,भूपेन्द्र,आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page