टायर बदल रहे ड्राइवर को कुचला,हुई मौत

टायर बदल रहे ड्राइवर को कुचला,मौत
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने पिक अप गाड़ी का पिचंर होने पर टायर बदलते समय ड्राइवर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा में टमाटर से लदी एक महिंद्रा पिकअप का टायर अचानक पंचर हो गया। चालक बहराइच निवासी
शाहिद ने वाहन को सड़क किनारे रोककर टायर बदलना शुरू किया। तभी सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शाहिद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शाहिद मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शाहिद को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












