fbpx
ATMS College of Education
News

जैन धर्म के पर्वराज दशलक्षण पर्व आज से प्रारंभ

जैन धर्म के पर्वराज दशलक्षण पर्व आज से प्रारंभ*
हापुड़:तुषार जैन
जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ रविवार को हो गया। प्रातःकाल से ही जैन भक्तो का सैलाब आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया। मन्दिर जी को फूलो से सजाकर तीर्थकरो की वेदियो के पास सुन्दर रंगीन प्रकाश किया गया है।
प्रातःकाल से शान्तिधारा अभिषेक पूजन किया गया।
सांगानेर से पधारे जैन विद्धान राहुल जैन शास्त्री ने दशलक्षण विधान पाठ को कराया। दशलक्षन विधान पाठ – पूनम जैन,रविंद्र जैन, सत्य प्रकाश जैन तथा विनोद जैन जैन पेन्ट के सौजन्य से हुआ। जैन भक्तो ने पीले वस्त्रो मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक विधान पाठ मे पूजा अर्चना की। राहुल जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापो का क्षय होता है, धर्म के प्रथम लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई। उन्होने कहा कि क्षमा मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है, हमे क्षमा भाव जीवन मे अपनाना चाहिए, क्षमा करने वाला महान होता है, किसी की गलती को क्षमा कर देने से अनावश्यक विवाद नही बढ़ता है, क्षमा करने वाले के प्रति आदर का भाव बढ़ता है।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, सुखमाल जैन, विकास जैन,आकाश जैन,तुषार जैन,पुलकित जैन,अंकित जैन,नमन जैन, सुशील जैन,पंकज जैन, सुधीर जैन,सुरेश चन्द जैन,रेखा जैन, रेणुका जैन,बबीता जैन, सचिन जैन, बीनू जैन, नितिन जैन, वीरेंद्र जैन,अर्चित जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page