ATMS College of Education Menmoms
News

जे०एम०एस० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से किया गया दीपावली उत्सव का सेलिब्रेशन

जे०एम०एस० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से किया गया दीपावली उत्सव का सेलिब्रेशन –
जे०एम०एस० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के तत्वावधान में जे०एम०एस० ग्रुप एवं जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य प्रांगण में दीपावली उत्सव का सेलिब्रेशन धूमधाम से किया गया। दीपोत्सव के सेलिब्रेशन के उपलक्ष में जे०एम०एस० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल बतौर मुख्य अतिथि, वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल बतौर विशिष्ट अतिथि, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी, जे०एम०एस०आई०टी० गाजियाबाद के निदेशक डॉ० अनिरुद्ध विश्वास, प्राचार्य डॉ० प्रवीण गुप्ता, स्कूल तथा सभी विभाग के अध्यापक , डीन , विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओ के द्वारा आयोजित दीपावली उत्सव् का उद्घाटन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए किया।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने बताया कि स्कूल तथा सभी विभाग के छात्र छात्राओ ने गेम्स एवं फूड़ की लगभग 40 स्टाल्स लगा कर मेले में चार चाँद लगा दिए। संस्थान के चेयरमैन राकेश सिंघल ने सभी विभागाध्यक्षों से जे०एम०एस० ग्रुप के सभी क्लब्स जैसे प्रोफेशनल क्लब, टेक्निकल क्लब, मैनेजमेंट क्लब, ट्रेडिशनल क्लब, मेडिकल क्लब एवं साइंस क्लब के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त करते हुए सभी क्लब्स के प्रभारियों को बेहतर स्टाल्स के प्रस्तुतीकरण के लिए एवं छात्र-छात्राओं के बीच आपसी समाजस्यता एवं समर्पण की भावना की सराहना की तथा स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक, सभी अध्यापकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा दीपावली उत्सव में की गयी तैयारियां की सराहना करते हुए कहा कि जे० एम० एस० वर्ल्ड स्कूल हापुड़ जनपद में ही नहीं अपितु एन०सी०आर० में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा हैं।
संस्थान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से अपना प्रेजेंटेशन देने की भावना छात्र-छात्राओं को हमेशा प्रेरित करती है। सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने प्रतिभागी क्लब्स के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए दीपावली मेले के नियमों के अनुरूप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिशा निर्देशित भी किया। संस्थान के वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के विभिन्न प्रोग्राम्स के सभी छात्र-छात्राओं ने दीपावली मेले को यादगार बनाने के लिए पूर्व में अभ्यास कर अपने-अपने क्लब्स बैनर तले अपनी प्रतिभा एवं भूमिका का बेहतर प्रदर्शन किया और स्कूल और कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारम्परिक विषय पर प्रस्तुतीकरण ने संस्थान के मैनेजमेंट का मन मोह लिया।
जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक ने दीपावली मेले की साज-सज्जा, रंगारंग कार्यक्रमों एवं समुचित व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रसंसा की। निर्णायक मंडल के द्वारा दीपावली मेले के अवसर पर संस्थान के मैनेजमेंट के द्वारा लकी ड्रॉ के आधार पर ग्यारह छात्र-छात्राओ को बहुमूल्य उपहार भी भेट किये गए। प्रथम उपहार एल०ई०डी० टी०वी० जीतकर चिराग शर्मा, बी०फार्म० प्रथम वर्ष फार्मेसी विभाग के छात्र ने अपनी जीत दर्ज की। दीपावली मेले के द्वितीय चरण में सभी छात्र-छात्राओ ने डी०जे० पर डांस करते हुए अपनी खुशी जाहिर की एवं दीपावली मेले को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने जे.एम.एस ग्रुप के चेयरमैन श्री राकेश सिंघल एवं समस्त प्रबंध तंत्र के साथ अन्य सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल एवं जे०एम०एस० ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ एवं जे०एम०एस० आई०टी० , गाज़ियाबाद के सभी अधिकारियो, डीन, प्राचार्य, चीफ प्रॉक्टर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एंटी रैगिंग समिति हैड, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापक गण, सांस्कृतिक समिति हैड एवं सभी स्टाफ सदस्यों को दीपावली मेले की सफलता के लिए हार्दिक बधाईंया दी।
प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम
डायरेक्टर जनरल
ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page