M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी,की पूजा अर्चना

अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी,की पूजा अर्चना

हापुड़। तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा में वैशाख मास की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

शनिवार रात से ही भक्त गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद ब्रजघाट, पूठ और लठीरा के घाटों पर दिनभर भक्तों का जमावड़ा रहा। सुबह से शुरू हुआ स्नान का क्रम देर शाम तक चला। अनुमान है कि गंगानगरी में करीब दो लाख भक्त पहुंचे।

स्नान के बाद कई भक्तों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में तर्पण किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-दक्षिणा दी। मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। ब्रजघाट में भीड़ से बचने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ और गढ़ के खादर क्षेत्र के लठीरा घाटों को चुना। वैशाख अमावस्या पर इन दोनों घाटों पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिवार रात को तीर्थ नगर ब्रजघाट पहुंच गई। इस कारण होटल और धर्मशाला फुल हो गई। बाजारों में लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई थी।



वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण पुलिस ने गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। संदिग्ध लोगों पर पुलिस टीम की पैनी निगाह रही। श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने के लिए पुलिस लगातार अनुरोध कर रही थी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page