रेबन मीट प्लांट में गैस का हुआ रिसाव ,मची अफरातफरी, कोई जनहानि नहीं

रेबन मीट प्लांट में गैस का हुआ रिसाव ,मची अफरातफरी, कोई जनहानि नहीं
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर शाम रेबन मीट प्लांट में गैस रिसाव हुआ। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया ।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ के रामपुर रोड़ पर रेबन का मीट प्लांट है,जिसके अंदर कोल्डस्टोरेज है। गुरुवार की शाम प्लांट के कोल्ड स्टोरेज सेक्शन में अचानक गैस का दबाव बढ़ गया। इससे पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में तेज दुर्गंध फैल गई। अफरा-तफरी मच गई और सभी बाहर आ गए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और स्थिति को काबू में कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मीट प्लांट में गैस का रिसाव हो गया था, कड़ी मशक्कत के बाद प्लांट में स्थिति सामान्य हो सकी। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।












