M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

व्यापारियों का हित भाजपा में ही सुरक्षित -कैप्टन विकास गुप्ता, हापुड़ में किया गया स्वागत

व्याप


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
यू०पी०कृषि अनुसंधान परिषद ( राज्य मंत्री स्तर ) के चेयरमेन कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का हित,सुरक्षा व सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित हैं। केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं,जो व्यापारियों का हित चाहती हैं।
कैप्टन विकास गुप्ता हापुड़ से मेरठ जाते समय समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर अपनें स्वागत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना काल में अद्वितीय कार्य किए हैं। हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया हैं। एक बार पुनः भाजपा सरकार सत्ता में आयेगी।
इसके उपरांत कैप्टन गुप्ता हापुड़ में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जनपद हापुड़ के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे ,जहां उनका व्यापारियों और समाज के लोगों ने माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
हापुड़ में स्वागत करने वालों में जगदीश प्रसाद गोयल, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, संजीव कुमार अग्रवाल कृष्णा टिम्बर, पुनीत गुप्ता, विनय अग्रवाल, विनोद गुप्ता बैक वाले एवं सुरेश गुप्ता ठेकेदार व अन्य बहुत लोग उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page