जिले में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर को तत्काल सीज करें:डीएम

हापुड़- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी,पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। बैठक में विभागों द्वारा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दवाइयो की फैक्ट्री व मेडिकल स्टोर पर निरंतर निरीक्षण करते हुए अधिकारी दवाइयों में नशीले पदार्थ की मिलावट को रोकने हेतु जांच करते रहें।
जिलाधिकारी ने औषधि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अगर कोई भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के पाया जाता है,तो उसे तत्काल सील किया जाए तथा उस पर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी,आबकारी विभाग,एनसीबी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,खाद्य सुरक्षा,औषधि विभाग, क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो आदि उपस्थित रहे हैं।












