जिले में किसी भी स्कूल में बिना फिटनेस वाहन संचालित नहीं हों:डीएम

–
हापुड़।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने निर्देशित करते हुए कहा कि राष्टï्रीय राजमार्ग-9 पर ब्लैक स्पॉट पर ओवर स्पीड कैमरे लगवाये जाये,बुलन्दशहर रोड व मेरठ रोड पर सडक़ों पर गड्ढ़ों को तत्काल प्रभाव से भरवा दिया जाये,इसके अलावा जिले में किसी भी स्कूल में बिना फिटनेस वाहन संचालित नहीं होने चाहिए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय जिला सडक़ सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों में चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉटों पर की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराने,के साथ ऐसे वाहन जिनके 5 से अधिक चालान हुए है,उनके पंजीयन चिन्ह निलंबित करने हेतु नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग,सुनील गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी,रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राहुल यादव क्षेत्राधिकारी यातायात,आशुतोष उपाध्याय यात्री /मालकर अधिकारी,शैलेन्द्र कुमार प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक,मनजीत सिंह प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,संदीप सिंह एई लोक निर्माण विभाग,मुकुल नागपाल,सिंभावली शुगर मिल एई विश्वासराज,यातायात निरीक्षक नरेश कुमार डा.एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।












