M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिले के सभी ब्लॉक में संगठन की विचारधारा को बताएं:ओमपाल सिंह

हापुड़(अमित मुन्ना/जनार्दन सैनी)।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह व
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री भगवती सिंह फूल माला
पहनाकर स्वागत किया।
          अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन
मंत्री ओमपाल सिंह ने जनपद के सभी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यों में रुचि लेकर संगठन का विस्तार करने और.संगठन की विचारधारा को जनपद के सभी ब्लॉकों में बताएं।
       राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवती
सिंह ने संघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने की आश्वासन दिया। बैठक का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने किया।
    इस अवसर पर ब्लॉक गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रवि भूषण,सिंभावली ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शिशौदिया, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना,जिला संगठन मंत्री मोहर सिंह,गिरीश शर्मा,सोनू सिंह,राजकुमार शर्मा,मदन पाल, मनवीर सिंह,सुशील कुमार,कर्मवीर सिंह,नरेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page