ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सुहागरात में ऐसा क्या हुआ कि सुबह दोनों के शव मिले

सुहागरात पर आखिर ऐसा क्या हुआ जो सुबह सेज पर मिली दोनों की लाश

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुहागरात पर दुल्हा और दूल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव परिवार वालों ने कमरे से बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस वारदात से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है मामला
जनपद बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुंदर यादव के पुत्र प्रताप यादव की शादी तीस मई को गोड़हिया नंबर 3 के रहने वाली पुष्पा से हुई थी। दोनों की बारात 31मई को घर वापस पहुंची। घर में नई दुल्हन का का जोरदार स्वागत किया गया। घर में खुशी का माहौल था, हर कोई मस्ती में था।, लेकिन ऊपर वाले को कुछ ओर ही मंजूर था। प्रताप यादव शादी के बाद सुहागरात पर अपने कमरे में गए, लेकिन वहां से वह वापस नहीं लौटे।

दुल्हा दूल्हन मृत मिले
जब 1 जून को सुबह काफी देर तक दोनों नहीं उठे तो परिवार वालों ने उनको जगाने की कोशिश की। काफी प्रयास में बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से देखा तो दोनों बेड पर लेटे हुए थे। आवाज देने पर भी वह उठ नहीं रहे थे। परिजन ने खिड़की से कूदकर जब दरवाजा खोला और देखा प्रताप और उनकी पत्नी पुष्पा मृत अवस्था में पड़े है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दोनों के शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। वारदात को लेकर परिवार वाले भी सहमे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page