ATMS College of Education Menmoms
News

डॉक्टर आंबेडकर जयंती मनाई,प्रारूप समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपनी भूमिका का अच्छे तरीके से निर्वहन किया था-अमित शर्मा टोनी, राखी शर्मा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी व भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगराध्यक्ष दक्षिण प्रवीन मित्तल ने मीनाक्षी रोड़ व तहसील चौपाल स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

शुक्रवार को डाक्टर अम्बेडकर जयंती पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान के आधार पर ही आज हम लोगों को बोलने, चलने, अपने अधिकार के लड़ाई लड़ने की आजादी प्राप्त हुई है। यह देन बाबा भीमराव आंबेडकर की है।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर का एक ही सपना था कि सभी शिक्षित हों, एकजुट हों, संघर्षशील बनो और आज यह सपना साकार होते हुए नजर आ रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि
डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्होंने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपनी भूमिका का अच्छे तरीके से निर्वहन किया था।

इस मौके पर दक्षिण भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि बाबा साहब के प्रयासों से संविधान ने हमें जो अधिकार दिया है। उसे प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। अन्यथा इस जयंती का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page