सरकारी नौकरी के नाम पर पिता पुत्र पर महिला से लाखों रुपए की ठगी का आरोप,दी तहरीर

हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी एक पिता-पुत्र ने जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव शौल्दा निवासी एक महिला को उसके पुत्र की स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जिसके बाद दोनों ने उससे दस लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस नहीं मिलने पर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक् को शिकायती पत्र दिया।
गांव गांव शौल्दा निवासी सुधा शर्मा ने बताया कि उसकी जान-पहचान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के एक पिता-पुत्र से थी। दोनों आरोपियों ने पीड़िता के पुत्र की सरकारी नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवाने की बात कही। नौकरी लगवाने के बदले में दस लाख रुपयों की मांग की। झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपियों को किसी प्रकार इंतजाम कर रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने पुत्र की नौकरी लगने का दावा करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य संबंधित दस्तावेज उसको थमा दिए थे।











