ATMS College of Education Menmoms
News

उर्वरक कालाबाजारी मामलें में चार दुकानों का लाईसेंस संस्पेड, एफआईआर दर्ज 

उर्वरक कालाबाजारी मामलें में चार दुकानों का लाईसेंस संस्पेड, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।

जिलें में उर्वरक की कालाबाजारी मामलें में डीएम के निर्देश पर चार दुकानों का लाईसेंस संस्पेड कर कृषि विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार जिलें में किसानों को दिए जाने वाले अनुदानित उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायतों पर कृषि विभाग ने बीज की दुकानों पर गत् दिनों छापेमारी की थी। जिसमें चार दुकानों में घपलेबाजी पाई गई थी।

जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मै. दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी, चेतन प्रकाश एंड कम्पनी और साई ट्रेडिंग कम्पनी व एक अन्य फर्म के लाईसेंस संस्पेड कर इनके विरूद् एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि मामलों की जांच में  पाया गया कि इन फर्मों ने लगभग 42 मीट्रिक टन अनुदानित उर्वरक दिल्ली और अन्य जनपदों को बेचे। इनमें नीम कोटेड यूरिया (600 बैग), डीएपी (120 बैग), 20-20-0-13 और एसएसपी पाउडर शामिल हैं। साई ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा लगभग 162 मीट्रिक टन अनुदानित उर्वरक हापुड़ से बाहर अन्य जिलों में बेचे गए।

इनमें उन्नाव, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, अमरोहा, अम्बेडकरनगर और संभल शामिल हैं। दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा भी इन्हीं व्यक्तियों को अलग-अलग जनपदों में उर्वरक बेचे गए। उन्नाव निवासी पलक पटेल को कुल 8.2 मीट्रिक टन उर्वरक बेचा गया।

इसके अलावा, दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया लिमिटेड का उर्वरक गैर अधिकृत स्रोतों से जनपद से बाहर बुलंदशहर व लखीमपुर खीरी से खरीदकर नियमों का उल्लंघन किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page