M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर एसपी ने किया उघमियों को जागरूक

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर एसपी ने किया उघमियों को जागरूक

हापुड़। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में उद्यमियों के साथ साइबर अपराध को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें साइबर अपराध से जुड़े बिंदुओं के संबंध में जागरूक किया।

एसपी ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध का दायरा बढ़ा है और पढ़े लिखे लोग भी साइबर ठगों का शिकार बन रहे हैं। लेकिन जागरूकता से इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस प्रकार की ठगी होने पर तुरंत 1093 पर कॉल कर व आफिशियल वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। इसके
बाद ही थाने आएं। उन्होंने कहा कि डिजीटल एरेंस्ट के मामले भी बढ़ रहे हैं। लेकिन इस प्रकार के मामलों में कोई सच्चाई नहीं होती। कोई भी पुलिस अधिकारी इस प्रकार से वीडियो कॉल नहीं करता। इसके अलावा फालतू के एप डाउनलोड या लिंक के साथ छेड़छाड़ न करें।

साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने साइबर क्राइम, डिजीटल एरेस्ट, फाइनेंसल फ्रॉड, सोशल मीडिया क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी गई।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page