जयपुर में हुए अधिवेशन में हापुड़ के शिक्षक नेताओं ने लिया भाग, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 65 में करने की मांग

जयपुर में हुए अधिवेशन में हापुड़ के शिक्षक नेताओं ने लिया भाग
हापुड़। जयपुर में हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हापुड़ के शिक्षक नेताओं ने भी भाग लिया और शिक्षकों की समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा की।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि अधिवेशन का उद्धघाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा किया गया। अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली, सभी शिक्षकों की सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष करने शिक्षक छात्र अनुपात में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति करने, तथा अन्य कई आवश्यक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं कंेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलने का निर्णय हुआ। इसके अलावा कई और समस्याएं रखी गई।
अधिवेशन में महासंघ के उत्तर प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, हापुड़ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप, महामंत्री आदर्श गोयल, जिला संगठन मंत्री मोहर सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना ने प्रतिभाग किया।












