लूट का खुलासा : चार बदमाश गिरफ्तार, 16 हजार रुपए व दो बाईकें बरामद

लूट का खुलासा : चार बदमाश गिरफ्तार, 16 हजार रुपए व दो बाईकें बरामद
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक दूधिया ने बाईक सवार बदमाशों द्वारा लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर 16 हजार रुपए व दो बाईकें बरामद किए हैं।
सिम्भावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी कपिल यादव ने बताया कि वह बुधवार की रात बाईक सवार चार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट करते हुए 45 हजार व मोबाइल लूट कर भाग गए थे।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान घटना के चार आरोपी
सिम्भावली निवासी करन चौहान , करन रावल , अखिल शर्मा व गजरौला निवासी जावेद को गिरफ्तार कर 16 हजार रुपये नकदी, तंमचें व घटना में प्रयुक्त दो बाईकें बरामद की।












