ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद हो रहा भरा, वृक्षारोपण कर, ध्यान रखें जीवित रहे वृक्ष – डीएम प्रेरणा शर्मा

हापुड़। वृक्षारोपण अभियान 2023-24 को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियांे एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल का चिन्हीकरण एवं पौध रोपण हेतु गढ्ढों का खुदान कराते हुए सूची प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को वर्षाकाल 2023 हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन आदि की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष सभी विभागों को वृक्षारोपण का जो भी लक्ष्य दिया गया है उसको निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करें और गंगा के वन क्षेत्र में भी फलदार वृक्ष रोपित किए जाएं उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखें कि लगाए गए पौधे जीवित रहे जियो टैगिंग 1 माह के अंतर्गत ही पूर्ण हो जानी चाहिए तथा गत वर्ष के वृक्षारोपण मे जो कमियां रह गई थी उन्हें इस वर्ष दूर कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे से सम्पर्क करें तथा उनको भी कार्ययोजना उपलब्ध कराऐं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से अपने विद्यालय में कराए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर मेला क्षेत्र में गंगा समिति के माध्यम से ऑर्गेनिक पौधे लगवाए जाएं गंगा क्षेत्र के अंतर्गत जो 26 गांव आते हैं वहां पर मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए गंगा नदी प्रदूषित ना हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि कल नीम नदी के पास वृक्षारोपण किया गया उधर वन क्षेत्र में भी फलदार पौधे रोहित किए जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह पर्यावरण की बैठक के अंतर्गत बताया कि मिशन लाइफ का मतलब लाईफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट से है यानी ऐसी जीवन शैली को अपनाना और बढ़ावा देना जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाए। मिशन लाइफ का उद्देश्य व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों एवं उपायों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। मिशन लाइफ हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है जोकि माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रमुख लक्ष्य है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उप जिला अधिकारी सुनीता सिंह, जिला क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page