ATMS College of Education Menmoms
News

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इमाम पर लगाया हत्या का आरोप , कब्र से शव को निकालने को डीएम को भेजा पत्र 

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इमाम पर लगाया हत्या का आरोप , कब्र से शव को निकालने को डीएम को भेजा पत्र
, हापुड़।
थाना  हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर में एक मदरसा में पढ़ने वालेडासना निवासी किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक   के भाई गुफरान ने इमाम व अपने  बहनोई  पर उनके भाई के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्र से निकालने को डीएम के द्वारा गाज़ियाबाद कमिश्नरेट को परमिशन के लिए पत्र भेजा जायेगा।
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना निवासी गुफरान ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपने  छोटे भाई मोहम्मद अली (12) को अपने जीजा के पास पढ़ने के लिए भेजा था। जीजा शहजाद गांव उबारपुर में स्थित मस्जिद व मदरसा के इमाम हैं। गुफरान का कहना है कि उनके पास नौ जुलाई को सुबह कॉल आई और बताया गया कि उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने जीजा शहजाद को कई बार कॉल की। आरोप है कि कई घंटे बाद शहजाद ने कॉल उठाई और बताया कि मोहम्मद अली की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई है। उसे डासना लेकर आ रहे हैं। करीब 10 बजे शहजाद और उसके साथ कुछ लोग डासना पहुंचे और जल्द दफिना करने का दबाव बनाने लगे। शहजाद ने कहा कि गिरने के कारण उसके चोट लगने से मौत हुई है। जब उसे नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो उसके शरीर पर चोट के कई जगह निशान मिले और प्राइवेट पार्ट की जगह से खून निकल रहा था। वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। बहन राबिया ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में शहजाद उनके साथ भी उत्पीड़न कर चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मामले में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएम के द्वारा गाज़ियाबाद कमिश्नरेट को परमीशन के लिए पत्र भेजा जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page