ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद में 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान


हापुड़।
जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक तथा दस्तक अभियान 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जनपद में संचालित किया जाएगा,जिसमे स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान एवं सूचना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की कार्य योजना तैयार कर जिला मलेरिया अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा इस अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों का भ्रमण करेंगी तथा बुखार के रोगियों की सूची, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एन एन एम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फागिंग,नाला नालियों की सफाई, तालाबों/ पोखरा के पास की झाड़ियों की सफाई, सूअर बाड़ो की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित किया जाए। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा विभाग वार की जाएगी। खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेखा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संपादित कराने हेतु सभी ए एन एम, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को लगाया गया है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों सहित राजस्व ग्रामों में संचारी रोग की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराया जाएगा । जिलाधिकारी ने पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी ग्राम प्रधान स्वास्थ्य विभाग की बैठक वह प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे प्रतिभाग ना किए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 150 सेशन टीकाकरण हेतु लगने चाहिए इसका कड़ाई से अनुपालन करें। जिलाधिकारी ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा संगिनी व आशा कार्यकत्री को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप मित्तल, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर प्रवीण शर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार,जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह, यूनिसेफ से फिरोज खान, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका/ टाउन एरिया के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page